विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहुल के समर्थन में पहुंची प्रियंका वाड्रा का हुआ विरोध

By Edited By:
Published: Sat, 03 May 2014 10:08 PM (IST)

News Article Hero Image

सुल्तानपुर : कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी के समर्थन में रोडशो करने हलियापुर पहुंची प्रियंका वाड्रा को क्षेत्रीय लोगों का विरोध शनिवार को झेलना पड़ा। भाजपा के झंडे-बैनर लिए तकरीबन तीन सौ युवाओं ने क्षेत्र की उपेक्षा किए जाने का आरोप मढ़ते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की।

शनिवार को सुल्तानपुर जिले के अमेठी संसदीय क्षेत्र से संबंधित इक्कीस गांवों में राहुल गांधी के समर्थन में रोडशो करने प्रियंका वाड्रा पहुंची। भाजपा की टोपी व झंडा लेकर युवाओं ने विरोध जताया। जिस पर प्रियंका के काफिले को पंद्रह मिनट तक रुकना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने गोमती के कहर से तबाह हो रहे पिपरी सहित दर्जनों गांवों की उपेक्षा का आरोप मढ़ा। जिस पर प्रियंका कुछ देर बाद विरोध कर रहे युवकों के पास गई और उन्हें समझाया-बुझाया।