विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कल उठेगी विद्यालय से छात्रा की डोली

By Edited By:
Published: Sat, 23 Nov 2013 09:33 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 23 Nov 2013 09:34 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

सुल्तानपुर : रामबरन महाविद्यालय प्रबंधतंत्र ने एक छात्रा के विवाह का जिम्मा उठाया है। 25 नवंबर सोमवार को उसकी डोली विद्यालय परिसर से ही उठेगी। बरातियों के स्वागत व सेवा-सत्कार के लिए एनएसएस शिविर के विद्यार्थियों ने तैयारियां पूरी कर ली है।

जयसिंहपुर तहसील के विभारपुर रुपिनपुर स्थित महाविद्यालय के प्रबंधक अजय कुमार सिंह ने बताया कि भैरोपुर लाला का पुरवा निवासी स्व.जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव व श्रीमती मालती श्रीवास्तव की पुत्री संध्या विद्यालय की छात्रा है। प्रबंधतंत्र की देखरेख में 24 नवंबर को अंबेडकर नगर निवासी रजनीश श्रीवास्तव के साथ संध्या का विवाह होगा। 25 नवंबर को सहेली छात्राओं द्वारा संध्या को विद्यालय परिसर से ही विदा किया जाएगा। बरातियों के सेवा-सत्कार के लिए एनएसएस शिविर के विद्यार्थी जोर-शोर से जुटे हुए हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर