विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से एक व्यक्ति की मौत

By Edited By:
Published: Tue, 08 Jan 2013 11:55 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

अमेठी : मंगलवार शाम ठंड की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

पीपरपुर थानाक्षेत्र के मवइया निवासी त्रिवेणी प्रसाद वर्मा ने शहर के रामलीला मैदान में चाय की दुकान खोल रखी थी। मंगलवार शाम त्रिवेणी दुकान पर बैठा तभी उसे अचानक कंपकंपी छूटी और वह जमीन पर गिर गया। आनन-फानन लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर आसपास के दुकानदार भी पहुंच गए। हालाकि प्रशासन मौत को ठंड की वजह नहीं मान रहा है। माग पर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। एसडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मौत की वजह ठंड नहीं है। परिजनों की माग पर शव को पीएम के लिए भेजा गया है। किसान दुर्घटना बीमा का लाभ पीड़ित परिवारीजनों को दिया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर