यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड से किसान सहित दो की मौत

संवादसूत्र, भदैंया (सुल्तानपुर) : बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड की चपेट में आकर बीते चौबीस घंटे में एक किसान सहित दो लोगों की मौत हो गई। एसडीएम लम्भुआ ने बताया कि इस बावत उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
पहली मौत लम्भुआ थानाक्षेत्र के भदैंया गांव निवासी किसान रामलवट यादव की गुरुवार रात हुई। बताया जाता है कि वह आधी रात तक गेहूं की फसल की सिंचाई करता रहा। घर लौटा तो ठंड से कांप रहा था। घर वालों ने अलाव आदि की व्यवस्था शुरू की, तब तक उसकी तबियत बिगड़ गई और डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। ठंड से मौत की दूसरी घटना, क्षेत्र के टोडरपुर गांव की है। परिवारीजनों ने बताया कि नब्बे वर्षीय रामदेव यादव को बुधवार को सर्दी ने जकड़ा, उसके सीने में सर्द उठा और आनन-फानन में मौत हो गई। इस बावत उपजिलाधिकारी लम्भुआ देवी प्रसाद पाल ने बताया कि दोनों गांवों के राजस्वकर्मियों ने उन्हें ठंड से मौत की जानकारी नहीं दी है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
