यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जेट्रोफा खाने से छह बच्चे हो गए अचेत

महुली (सोनभद्र) : विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में मंगलवार को खेल के दौरान जेट्रोफा खाने से छह बच्चे अचेत हो गए। आनन-फानन में मासूमों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया गया है।
गांव का बिंट्टू (6), पलना (4), पाऊ (4), रवि (10), लीली (5) व गुड़िया (6) मंगलवार को सुबह 10 बजे खेल रहे थे। खेल-खेल में ही बच्चों ने जेट्रोफा खा लिया। कुछ देर बाद एक-एक कर बच्चों को चक्कर आने लगा। तीन बच्चे एक साथ अचेत हुए तो गांव में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही उनके परिवार के लोग दौड़ पड़े। अभिभावकों को जब उनके जेट्रोफा खाने की जानकारी हुई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में सभी बच्चों को उपचार के लिए सीएचसी दुद्धी लाया गया। करीब दो घंटे उपचार के बाद बच्चों की सेहत में कुछ लाभ दिखा। इसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। सभी बच्चे सीएचसी में भर्ती हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
