विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सावधान! खनन क्षेत्र में पहुंचा डेंगू

By Edited By:
Published: Sat, 21 Sep 2013 07:36 PM (IST)

News Article Hero Image

डाला (सोनभद्र) : ओबरा में एक और डेंगू बुखार पीड़ित मिलने से लोगों की नींद उड़ गई है। रोगी का उपचार वाराणसी के एक निजी चिकित्सक द्वारा किया जा रहा है।

ओबरा निवासी राकेश जायसवाल (32) सात दिन पूर्व बुखार से पीड़ित हुए। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था ठीक न होने के कारण वह उपचार के लिए सीधे वाराणसी चले गए। वाराणसी के जिस चिकित्सक को उन्होंने दिखाया, उनकी दवा से कुछ फायदा नहीं हुआ। उन्होंने चिकित्सक बदला। जांच में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। बता दें कि स्वास्थ्य महकमे का दावा है कि जिले में डेंगू बुखार नहीं है लेकिन हाल के दिनों में दो से तीन रोगियों को डेंगू होने की पुष्टि हो चुकी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर