विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मशरूम खाने से 13 बीमार

By Edited By:
Published: Sat, 10 Aug 2013 09:11 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 10 Aug 2013 09:12 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

सोनभद्र : राब‌र्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिजौली गांव में शुक्रवार की रात मशरूम खाने से 13 लोग बीमार हो गए। फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए लोगों को आधी रात के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से स्वास्थ्य महकमे में पूरी रात खलबली मची रही।

मशरूम खाने से खाट पकड़ने वाली विनिता (13), सुमन (30), श्यामजीत (35), उसकी पत्नी शकुंतला (30), पुत्री अंजू (19) व दीपा (14), पुत्र सत्यम (10), कविता (9) पुत्री जय बहादुर, शंकर (70), उसकी पत्नी रामकली (60), पुत्र अजय कुमार (26), सोनम (13) पुत्री स्व. बहादुर व दुर्गावती (60) पत्नी रामविलास का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। बिजौली गांव में मशरूम खाने से 13 लोगों के बीमार होने पर घटना की सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 108 पर सूचना दी गई। एक-एक कर रोगियों को कई चक्कर में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। रात डेढ़ बजे से रोगी भर्ती होना शुरू हुए। करीब एक घंटे के उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। हालात को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. बलराम द्वारा इमरजेंसी में दो अन्य चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को भी बुला लिया गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर