यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दागी नेताओं पर कोर्ट की कार्रवाई की सराहना

ओबरा (सोनभद्र) : दागी नेताओं पर कोर्ट के फैसले का गांधी मैदान में भारतीय छात्र उत्थान समिति के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है। संरक्षक विजय शंकर यादव का कहना है कि अपराध में लिप्त भ्रष्ट सांसद, विधायक को रोकने का काम भले ही संसद न कर सकी पर न्यायपालिका ने उसे कर दिखाया। अनुपम सिंह, मुन्नू यादव, विनोद सिंह, छोटू, रामाश्रय पाल, राजेन्द्र भारती, इकबाल अहमद, राकेश साहनी, वीरेन्द्र, कपिल यादव, सुरेश पांडेय ने कहा कि देश के भ्रष्ट नेताओं पर पहले ही सख्त कार्रवाई हो जानी चाहिए थी। विधायिका ने दागी जन प्रतिनिधियों पर रोक लगाने में सफल न हो सकी तो न्यायपालिका ने रोक लगाकर अच्छा कार्य किया है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
