विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीमार पुत्री को पटका, मौत

By Edited By:
Published: Fri, 10 May 2013 07:47 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 10 May 2013 08:51 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

ओबरा : थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव में शुक्रवार को एक महिला का गुस्सा उसकी बेटी के जान का दुश्मन बन गया। बीमार चल रही बेटी को उसने जमीन पर पट दिया। इससे उसकी मौत हो गई।

बिल्ली के हरिजन बस्ती में यह घटना दोपहर 12 बजे की है। छह ंवर्षीय बेटी के बीमार होने पर उसकी मां काफी परेशान थी। बीमारी में वह रो भी रही थी। मां बेटी को चुप कराने के सारे जतन भी कर रही थी लेकिन अचानक महिला इतने गुस्से में आई कि पहले पुत्री को कई थप्पड़ जड़ दी और फिर उठा कर पटक दी। इससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी और शव का आनन-फानन में दाह संस्कार कर दिया। क्षेत्राधिकारी ओबरा अनिल यादव के मुताबिक घटना की सूचना उन्हें मिली है। जांच एसओ द्वारा की जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर