विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से दो बहनों की मौत, भाई गंभीर

By JagranEdited By:
Published: Mon, 20 Nov 2017 09:55 PM (IST)

सीतापुर : महोली कस्बे में बुखार के प्रकोप से बीते सात दिनों में एक ही घर की दो सगी बहनों

बुखार से दो बहनों की मौत, भाई गंभीर
बुखार से दो बहनों की मौत, भाई गंभीर

सीतापुर : महोली कस्बे में बुखार के प्रकोप से बीते सात दिनों में एक ही घर की दो सगी बहनों की मौत हो गई, जबकि छोटे भाई की हालत नाजुक बताई जा रही है। बालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन दिन बाद भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सीएचसी अधीक्षक द्वारा मौके पर टीम भेजकर जांच कराए जाने की बात कही जा रही है।

कस्बे के जयदेवी नगर दीक्षित टोला निवासी दूबरि पासी का मकान तालाब के किनारे बना हुआ है। उसके परिवार में चार बच्चे हैं। बीते मंगलवार की सुबह उसकी छह वर्षीय बड़ी बेटी जूली को तेज बुखार आ गया था और उसी शाम को ही उसकी मौत हो गई थी। इससे पहले कि जूली का अंतिम संस्कार किया जाता, दूबरि की एक वर्षीय बेटी अंजली भी बुखार की चपेट में आ गई। शुक्रवार को अंजलि की भी मौत हो गई। अंजली को दफनाने के बाद जब दूबरि अपने घर पहुंचा तो उसका चार वर्षीय बेटा विनय भी बुखार की चपेट में आ चुका था। उसके मुंह में छाले निकल आए थे। अनहोनी से बचने के लिए दूबरि आनन-फानन में विनय को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां तीन बाद भी उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। विनय के परिवार के सदस्यों की मानें तो दूबरि ने कभी भी अपने बच्चों को टीका नहीं लगने देता था। बच्चों को देखने पर प्रथम दृष्टया उनमें कुपोषण की बीमारी परिलक्षित हो रही थी। इस संबंध में महोली के सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष चौधरी ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। मुंह के अंदर छाले और बुखार डिप्थीरिया के भी लक्षण हो सकते हैं। सोमवार को बैठक में मुख्यालय आया हुआ था। मंगलवार को टीम भेजकर मामले की जांच करायी जाएगी।