विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोल्ड डायरिया से बच्ची की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 03 Jan 2014 11:57 PM (IST)Updated: Fri, 03 Jan 2014 11:58 PM (IST)

News Article Hero Image

सीतापुर : मौसम के मिजाज ने बच्चों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ठंड के चलते कोल्ड डायरिया ने बच्चों को अपने आगोश में लेना शुरू कर दिया है। इसी बीमारी के चलते शुक्रवार को कस्बे में एक बालिका ने दम तोड़ दिया। जबकि आधा दर्जन बच्चे अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं।

कस्बे के मोहल्ला बेहटी निवासी लालता प्रसाद की तीन वर्षीय पुत्री अर्चना गुरुवार दोपहर से उल्टी, दस्त से पीड़ित थी, परिजन निजी डॉक्टर के वहां उसका इलाज करा रहे थे। लेकिन शुक्रवार की दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कस्बे के इसी मोहल्ले में सहजराम (1) पुत्र अंकुर, रूपाली (2) पुत्री सुनील, छोटू (3) पुत्र लालजी, रोहिणी (4) पुत्री देशराज सहित 8माह की राधिका पुत्री लालजी और 6 माह का अंकित पुत्र संदीप भी उल्टी व दस्त से पीड़ित हैं। इन सभी का इलाज निजी चिकित्सकों से कराया जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर