विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐसे तो थमने से रहा डेंगू

By Edited By:
Published: Tue, 12 Nov 2013 11:11 PM (IST)Updated: Tue, 12 Nov 2013 11:12 PM (IST)

News Article Hero Image

सीतापुर : डेंगू हो, मलेरिया, टायफाइड हो या फिर कोई दूसरी मच्छर जनित बीमारी, इन सभी पर अंकुश लगाने का जिम्मा मलेरिया विभाग का है। लेकिन इस विभाग के मुखिया का ही पिछले कई माहों से पता नहीं है। वह लखनऊ स्थित अपर निदेशक कार्यालय से संबंद्ध है। मौजूदा समय में सहायक मलेरिया अधिकारी विभाग का कामकाज देख रहे हैं। विभाग के पास मच्छरों पर काबू पाने की कोई ठोस कार्य योजना भी नहीं है। जिस कारण डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी जिले में अपने पांव पसारती जा रही है।

डेंगू से अब तक जिले के पांच लोगों की मौत हो चुकी है। करीब एक दर्जन लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इस सबके बाद भी सेहत महकमा डेंगू की रोकथाम के बाबत कोई योजना नहीं बना पाया है। दरअसल डेंगू एक मच्छर जनित बीमारी है। मच्छरों पर अंकुश लगाने का काम स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया अनुभाग की जिम्मेदारी है। लेकिन किसी ठोस कार्य योजना के अभाव में मलेरिया विभाग मच्छर जनित बीमारियों पर अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हो पा रहा है।

समाचार पत्रों में डेंगू के मरीज मिलने या फिर मलेरिया फैलने की खबर छपने के बाद विभागीय टीम क्षेत्र में जा कर कीटनाशकों का छिड़काव कर अपने दायित्वों की इतिश्री कर लेता है। मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। अखबारों में मछरेहटा इलाके के फत्तेनगर गांव में मलेरिया फैलने की खबर छपते ही विभागीय टीम आज गांव पहुंच कर छिड़काव कराया।

जिला मलेरिया अधिकारी बीते कई माह से लखनऊ स्थित अपर निदेशक कार्यालय से संबंद्ध है। मौजूदा समय में सहायक मलेरिया अधिकारी डॉ. आदित्य प्रकाश सिंह विभाग का कामकाज देख रहे हैं। उन्होंने 'दैनिक जागरण' को बताया कि जिले में मलेरिया का परीक्षण तो होता है। लेकिन डेंगू के परीक्षण की कोई व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनवरी से अक्टूबर तक 30,824 व्यक्तियों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उनकी रक्त पट्टिकाएं बनाई गई। इनमें से मात्र 6 व्यक्ति ही मलेरिया से पीड़ित पाए गए हैं। वह बताते हैं कि जहां कहीं डेंगू आदि की सूचना मिलती है, कीटनाशकों का छिड़काव कराया जाता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर