विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Fri, 25 Jan 2013 02:52 AM (IST)Updated: Fri, 25 Jan 2013 02:53 AM (IST)

News Article Hero Image

सरैंया (सीतापुर) : सदरपुर थाना क्षेत्र में ठंड लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

सदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मनपुर निवासी 35 वर्षीय जगदीश को ठंड लग गई। इससे उसे उल्टियां होने लगी। परिवारीजन उसे लेकर पहला सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भागे। लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पाते ही नायब तहसीलदार जंग बहादुर सिंह व लेखपाल राजेश कुमार गांव पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने बताया कि परिवारीजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसलिए मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। परिवार गरीब है, महामाया का लाभ पहले से ही मिल रहा है। जो मदद हो सकती है उसका प्रयास किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर