विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठंड से युवक की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 05 Jan 2013 01:02 AM (IST)

News Article Hero Image

महोली (सीतापुर): कोतवाली क्षेत्र में ठंड की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वह बेहद गरीब था जो झोपड़ी में गुजारा कर रहा था। एसडीएम व अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लिखा पड़ी की है, लेकिन परिवार को तत्कालिक कोई मदद मुहैया नहीं कराई गई।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूड़ा ब्रम्हावली निवासी 20 वर्षीय पप्पू बेहद गरीब था। एक गुड़बेल पर मजदूरी करके वह अपनी मां गुडडी देवी व पुत्र 7 वर्षीय अर्पित, पुत्री 10 वर्षीय पूनम का पेट पाल रहा था। इस भीषण ठंड में गुरुवार देर रात वह गुड़बेल से मजदूरी करके झोपड़ी में आया। जहां कुछ देर बाद ठंड के कारण उसकी मौत हो गई। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जिस दौरान वह आया तो बुरी तरह से कांप रहा था। घर में फटे-नुचे जो बिस्तर थे उसे ओढ़ाए गए। कुछ देर में ही शरीर शिथिल पड़ गया। पड़ोसियों को जगाकर दिखवाया। तब पता चला कि उसके प्राण निकल चुके हैं। बूढ़ी मां व युवक के दो बच्चों का रो रो कर बुरा हाल था। सुबह एसडीएम मिश्रिख एसके गुप्ता व बीडीओ दयाराम व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिवार को आश्वासन दिया कि लिखा पढ़ी हो गई है। जो सरकारी मदद है उसे दिया जाएगा। इसलिए शव की अंत्येष्टि कर दी जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद बूढ़ी मा व रिस्तेदारों ने शव की अंत्येष्टि कर दी। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित को किसी तरह की मदद नहीं मिल सकी थी।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर