विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खसरे का प्रकोप, कई बीमार

By Edited By:
Published: Fri, 04 Jan 2013 01:02 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2013 01:04 AM (IST)

News Article Hero Image

महोली (सीतापुर): क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में खसरे का प्रकोप चार दिनों से फैला है। इसकी चपेट में आकर दो दर्जन से अधिक बच्चे प्रभावित हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई निरोधक कार्रवाई नहीं की है। न तो दवा छिड़काव किया गया और न ही दवाएं दी गई।

क्षेत्र के ग्राम गुजिया, कंचनपुर, भकुरा, कुसैला, सढि़यामऊ, दौली में खसरे का प्रकोप फैला है। दो दर्जन अधिक बच्चे खसरे की चपेट में हैं। प्रभावित बच्चों के शरीर पर लाल चकत्ते पड़े हैं और बुखार आ रहा है। बच्चे स्थानीय अस्पताल में भी दवा लेने गए, लेकिन वहां पर्याप्त दवाएं तक नहीं हैं। गांवों में अभी तक स्वास्थ्य कर्मी नहीं पहुंचे हैं। जिससे खसरे से प्रभावित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे पूर्व भी कई बार खसरा का प्रकोप गांव में फैल चुका है। मगर कभी भी स्थानीय सीएचसी द्वारा ध्यान नहीं दिया गया। कई बार तो नौबत यहां तक आ गई कि पीड़ितों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। दवाओं के अभाव में मरीजों को निजी चिकित्सकों के यहां दिखाना पड़ा। कभी भी यहां न तो दवा का ही छिड़काव कराया जाता है और न ही साफ-सफाई ही होती है। इससे खसरा जैसे रोग अक्सर गांव में फैलते रहते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने अभी तक किसी तरह की निरोधक कार्रवाई नहीं की है। जिससे खसरे का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। लोगों ने तत्काल दवा छिड़काव व दवा वितरण की मांग की है।

इस संबंध में जब सीएचसी प्रभारी इमरान खान से वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी उनकी नहीं है। मुख्यालय पर बैठे विभाग के लोगों को इस बारे में सोचना चाहिए। इसका विभाग में अलग कार्यालय है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर