यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
जापानी बुखार से बालक की मौत
सिद्धार्थनगर : भवानीगंज थानान्तर्गत ग्राम ग्राम बिथरिया कला में एक 14 वर्षीय बालक की इंसेफ्लाइटिस से

सिद्धार्थनगर : भवानीगंज थानान्तर्गत ग्राम ग्राम बिथरिया कला में एक 14 वर्षीय बालक की इंसेफ्लाइटिस से मौत हो गई। गांव निवासी स्व. रक्षा राम गौतम के पुत्र अरूण कुमार गौतम को चार दिन पहले तेज बुखार आया। स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया, परंतु हालत में जब कोई सुधार नहीं आया। उसे जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए भेज दिया गया। जहां तबीयत निरंतर बिगड़ती गई। वहां से भी सोमवार को डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। तत्काल परिजनों द्वारा बालक को ले जाकर गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इंसेफ्लाइटिस की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान मंगलवार रात उसकी मौत हो गई।
