Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में बाढ़ का खतरा गहराया

    By amal chowdhuryEdited By:
    Updated: Sun, 13 Aug 2017 12:35 PM (IST)

    शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी लग गया है महिला थाना पानी से चारों तरफ से घिर गया है, रास्ता पानी में डूब चुका है।

    Hero Image
    सिद्धार्थनगर में बाढ़ का खतरा गहराया

    सिद्धार्थनगर (जेएनएन)। सिद्धार्थनगर में लगातार हो रही बारिश और नेपाल की नदियों से छोड़े जाने वाले पानी से भारतीय क्षेत्र की नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। आगामी 24 घंटों में नदियों के जलस्तर में वृद्धि यदि इसी तरह से जारी रही तो बाढ़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नदियों के जलस्तर में वृद्धि से दोआबा क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है। बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए जिलाधिकारी कुणाल सिल्कू ने सभी उपजिलाधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण पर निकलने का निर्देश दिया है।

    यह भी पढ़ें: जौनपुर में कच्चे मकान में लगी आग, तीन मासूमों संग जिंदा जली मां

    उधर, बारिश के चलते शहरी क्षेत्र का बुरा हाल है। शहर के अधिकांश हिस्सों में पानी लग गया है। महिला थाना पानी से चारों तरफ से घिर गया है। रास्ता पानी में डूब चुका है। शहर के कई अन्य प्रमुख मार्गों पर पानी लग गया है।

    यह भी पढ़ें: लखनऊ में गरीबों के राशन पर सर्वर ने लगा दिया 'ब्रेक'