विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वैधानिक उपचार है साक्षरता दिवस

By Edited By:
Published: Sun, 09 Nov 2014 10:10 PM (IST)

सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के ग्राम कुदारन खास स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को विधिक साक्षरता शिवि

News Article Hero Image

सिद्धार्थनगर : क्षेत्र के ग्राम कुदारन खास स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते सिविल जज जूनियर डिवीजन तालेवर सिंह ने कहा कि नागरिकों के वैधानिक उपचार हेतु विधिक साक्षरता प्राधिकरण का गठन किया गया। ग्रामीणांचल में कानूनी जानकारी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।

सिविल जज सिंह ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों पर आये दिन होने वाले अपराधों पर जागरूकता के माध्यम से अंकुश लगाना ही संविधान का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सम्यक विधिक जानकारी के बल पर अनावश्यक वाद विवाद से भी बचा जा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व तहसीलदार ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि उचित विधिक जानकारी के अभाव में लोग विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभ से भी वंचित रह जाते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से आम लोग अपने संवैधानिक अधिकारों को भी जान सकेंगे। शिविर को अधिवक्ता ईश्वर चन्द्र दूबे, अशोक कुमार पांडेय, अरुण कुमार आदि ने भी संबोधित किया। ग्राम प्रधान इमिरता देवी, बहाऊ, लेखपाल गिरीश चन्द्र श्रीवास्तव, सुदामा देवी, संध्या शुक्ला, राम विलास, सुनीता देवी, अतुल, वंदना, शत्रुंजय मिश्र, रवीन्द्र दूबे, मोहब्बत अली, गोपाल जी, पन्ना बाबा, बब्लू, देवी प्रसाद व राधेश्याम मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।