यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
तेज बुखार से बालक की मौत

सिद्धार्थनगर : स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम दर्शनिया निवासी बेचन विश्वकर्मा के दो वर्षीय पुत्र नितेश की तेज बुखार से रविवार दोपहर मौत हो गयी।
बेचन के मुताबिक बेटे को पांच दिनों से बुखार था। जिसका इसका इलाज स्थानीय प्राइवेट डाक्टर से करा रहे थे। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं तो आज सुबह उसे बेवां अस्पताल ले गये। हालत की गंभीरता को देखते हुए डाक्टरों उसे जिला अस्पताल बस्ती के लिये रेफर कर दिया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गयी।
