विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उल्टी दस्त से एक की मौत, दो बच्चे गंभीर

By Edited By:
Published: Sat, 06 Sep 2014 09:27 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

सिद्धार्थनगर : प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मऊ के ग्राम सिंघिया में दो दिनों से कालरा का प्रकोप जारी है। इस बीमारी से शुक्रवार की रात जहां एक बच्चे की मौत हो गई वहीं दो अन्य बीमारी की चपेट में हैं। ग्रामीणों ने सूचना स्वास्थ्य केन्द्र पर दी है पर अभी तक गांव में कोई चिकित्सकीय टीम नहीं पहुंची है।

ग्राम निवासी मनोज पाल का तीन वर्षीय पुत्र अमित गुरुवार की सायं से उल्टी दस्त शुरू हुई। परिजन उसे दिखाने शुक्रवार को बांसी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचे जहां बच्चे की हालत काफी खराब देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वह रात में उसे लेकर जा ही रहे थे कि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसी घर में मृतक की छह माह की बहन श्वेता भी बीमारी से जूझ रही है, जबकि गांव के ही नान्हू पाल के 12 वर्षीय पुत्र परदेशी को बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया। यहां भी उसकी हालत चिंता जनक बनी हुई है। गांव में धीरे धीरे फैल रही इस बीमारी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। ग्राम प्रधान करींगन यादव सहित गेल्हई, माधव पाल, च्वाला दूबे, इंद्रमणि दूबे, हृदय प्रसाद, राम अधीन आदि ग्रामीणों का कहना है कि सूचना मऊ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर गुरुवार को ही दी गई थी पर अभी तक कोई स्वास्थ्य कर्मी गांव में झांकने तक नहीं आया।

.....

'' इस बीमारी से ग्रसित कोई मरीज तो अभी तक आया नहीं। गांव में यह प्रकोप है इसकी भी सूचना मुझे अभी मिल रही है। फिलहाल मैं गांव में पहुंच कर देखता हूं।''

डा. आर.डी. कुशवाहा

प्रभारी, पीएचसी, मऊ