विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेई प्रभावित गांव में एक की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 28 Jul 2014 10:10 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता,सिद्धार्थनगर : नौगढ़ विकास खंड का जेई प्रभावित गांव चनरगड्डी में बीती रात बुखार से पीड़ित अमरजीत 14 वर्ष का देहांत होने से आक्रोशित गांववासियों ने सोमवार को उपजिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह से मिलकर गांव की समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा।

बता दें कि चनरगड्डी जेई प्रभावित गांव है पूर्व में यहां इंसेफेलाइटिस कई मौतें हो चुकी हैं। रविवार रात इसी गांव का 14 वर्षीय अमरजीत पुत्र घनश्याम की तेज बुखार आने से जिला अस्पताल में मृत्यु हो गई। सोमवार को मृतक अमरजीत का दाह संस्कार करने के लिए परिजन व गांव के लोग जब चले तो रास्ते में तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह को गांव की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन दिया।

ग्रामीणों ने अवगत कराया कि इंसेफेलाइटिस से मौतें होने के बाद भी गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। सफाई न होने से नालियां बजबजा रही हैं तथा जगह-जगह गंदा पानी इकट्ठा हो गया है, जिसमें कीड़े बजबजा रहे हैं। इसकी शिकायत ग्राम विकास अधिकारी से लगायत उच्चाधिकारियों से भी की गई पर न तो गांव में सफाई और न ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हुई। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से नीलू शुक्ला, संजय गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, राधेश्याम, राजेन्द्र कुमार, सागर आदि लोग शामिल रहे।