विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित बस्ती में आगजनी से हाहाकार

By Edited By:
Published: Tue, 28 Jan 2014 08:23 PM (IST)

News Article Hero Image

सिद्धार्थनगर : जोगिया क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुआ में सोमवार रात अचानक दलित बस्ती में आग लग जाने से मलखाना, दूधनाथ एवं प्रह्लाद का फूस का मकान जलकर खाक हो गया। तीनों के मकान में रखा घर गृहस्थी का सामान सहित निर्वाचन कार्ड, राशन कार्ड व अन्य कागजात भी आग की भेंट चढ़ गये, जिससे परिवार के लोग इस भीषण ठंड में सड़क पर आ गये हैं और भुखमरी के शिकार होकर दाने-दाने को मुहताज हो गये हैं।

आग लगने की खबर मिलती ही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान पति ओकार यादव ने कोतवाली जोगिया को इसकी सूचना दिया, जिस पर कोतवाली प्रभारी मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। मंगलवार को सुबह लेखपाल राधेश्याम शर्मा गांव में पहुंच कर पीडि़त दलित परिवारों के नुकसान की जानकारी ली और अहेतुक सहायता दिलाने के लिए कार्रवाई पूरी की। लखन, किशोर, राजकुमार, बुझारत आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर