विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से महिला समेत दो की मौत, छह बीमार

By Edited By:
Published: Tue, 09 Sep 2014 12:22 AM (IST)

News Article Hero Image

श्रावस्ती: विकास क्षेत्र गिलौला के रघुनाथपुर व भगवानपुर गांव में बुखार का कहर जारी है। दिमागी बुखार से रविवार की रात एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। छह लोग बीमार चल रहे हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव में नहीं पहुंची है जबकि बुखार का प्रकोप एक पखवारे से गांव में चल रहा है।

विकास क्षेत्र के गोपालपुर के रघुनाथपुर गांव में कई दिनों से बुखार का कहर जारी है। दिमागी बुखार की चपेट में आकर मनोरथ(25) पुत्र वृंदा की हालत गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए बहराइच में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। बुखार से आधा दर्जन लोग और प्रभावित हैं। ग्रामीण बताते हैं कि गांव में फैली संक्रामक बीमारी की सूचना इलाकाई सीएचसी पर दी गई है लेकिन इलाज के लिए स्वास्थ्यकर्मी गांव में नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के बाद हो रही चटख धूप के बीच संक्रामक बीमारियों का प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य महकमा इससे अंजान बना है। इसी प्रकार भगवानपुर गांव में भी बुखार की चपेट में आकर लखपता (65) पत्‍‌नी मंगरे की भी मौत रविवार की रात हो गई। यहां भी बुखार से कई लोग प्रभावित हैं। इस संबंध में जब सीएमओ डॉ. एमपी कसौंधन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बीमारी फैलने की सूचना नहीं है। पता करवाकर स्वास्थ्य टीम भेजी जाएगी।