विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दलित किशोरी से दुराचार का प्रयास

By Edited By:
Published: Sat, 15 Mar 2014 10:11 PM (IST)Updated: Sat, 15 Mar 2014 10:12 PM (IST)

News Article Hero Image

श्रावस्ती : थाना सोनवा क्षेत्र के लाल कैंदुआ गांव में खेत देखने जा रही एक दलित किशोरी के संग दुराचार का प्रयास किया गया। पुलिस आरोपी को पकड़ लाई। दुराचार के प्रयास की घटना को दबाने के लिए पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग होने की आशंका में जेल रवाना कर दिया।

थाना क्षेत्र के लालकैंदुआ गांव की एक 12 वर्षीय दलित किशोरी 13 मार्च को शाम चार बजे अपने घर से खेत की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही बीते पुत्र आत्माराम ने उसे पकड़ लिया और दुराचार का प्रयास किया। शोर मचाने पर जब गांव के लोग मौके पर पहुंच गए तो आरोपी फरार हो गया। घटना की तहरीर किशोरी के पिता ने इलाकाई थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक राम एकबाल का कहना है कि आरोपी को शांतिभंग की आशंका में जेल रवाना कर दिया गया है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।