विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से बच्ची की मौत, सात बीमार

By Edited By:
Published: Mon, 28 Jul 2014 12:48 AM (IST)

News Article Hero Image

श्रावस्ती : गिलौला विकास क्षेत्र के पचदेवरी गांव में सात दिनों से संदिग्ध बुखार का प्रकोप जारी है। रविवार को बुखार से तप रही एक बच्ची की जिला चिकित्सालय बहराइच में इलाज के दौरान मौत हो गई। गांव में सात लोग अभी भी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव में नहीं पहुंची। पीड़ित नीम हकीम की दवा और दुआ के सहारे काम चला रहे हैं।

विकास क्षेत्र गिलौला के पचदेवरी गांव में अनार कली (6) पुत्री आफत तीन दिनों से संदिग्ध बुखार से पीड़ित चल रही थी। रविवार की सुबह चार बजे उसकी हालत गंभीर हो गई। सूचना एंबुलेंस को दी गई। सूचना के तीन घंटे बाद पहुंचे वाहन से बच्ची को गिलौला सीएचसी पहुंचा गया। गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान आधे घंटे बाद बच्ची की मौत हो गई। गांव में प्रमोद (8), सुनीता (22), सागर (11), सुशीला (10), आशीखा(4), दयाराम (21) व दुर्गेश (7) बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। सूचना के बाद भी गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है। ग्रामीण नीम हकीम की दवा व दुआ से काम चला रहे हैं। तराई में बरसात के मौसम में संदिग्ध बुखार कुलांचे भर रहा है। गांव-गांव में लोग बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। चिकित्सालयों में दवाओं का टोटा बना हुआ है। गांव मे फैली बीमारी को लेकर स्वास्थ्य महकमा बेपरवाह बना हुआ है।