यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रहस्यमय बीमारी से दंपती की मौत

श्रावस्ती: सीमावर्ती थाना क्षेत्र सिरसिया के कैथौली गांव में 22 घंटे के अंतराल में एक दंपती की रहस्यमय बीमारी से मौत हो गई जबकि इसकी पांच वर्षीय पुत्री की हालत गंभीर है। ताबड़तोड़ हुई दो मौतों के बाद गांव में दहशत है। स्वास्थ्य महकमा इन मौतों से बेखबर है।
सीमावर्ती क्षेत्र के कैथौली गांव में सोमवार को शाम चार बजे सुगना पत्नी अशर्फी लाल की रहस्यमय बीमारी से अचानक मौत हो गई। इसके चिता की राख बुझी भी नहीं थी कि पति अशर्फी लाल की भी मंगलवार को अपरान्ह दो बजे मौत हो गई। ताबड़तोड़ पति-पत्नी की हुई मौत के बाद गांव में दहशत बन गया है। यही नहीं इसकी पांच वर्षीय पुत्री की भी हालत गंभीर है। सुगना अशर्फी लाल की दूसरी पत्नी थी। सिरसिया सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एमए खान ने बताया कि उन्हें इन मौतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। स्वास्थ्यकर्मियों को गांव में भेजा जा रहा है।
