विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोल्ड डायरिया के बाद खसरा का प्रकोप, 14 बीमार

By Edited By:
Published: Fri, 17 Jan 2014 11:56 PM (IST)Updated: Fri, 17 Jan 2014 11:58 PM (IST)

News Article Hero Image

श्रावस्ती: विकास क्षेत्र गिलौला के तरवाताल गांव में कोल्ड डायरिया के बाद अब खसरा ने पैर पसार लिया है। खसरे की चपेट में आकर 14 लोग बीमार हैं। खसरा फैलने की सूचना स्वास्थ्य महकमे को दीे गई लेकिन इसके बावजूद भी इलाज के लिए गांव में स्वास्थ्य टीम नहीं पहुंची है। दस दिनों से गांव में खसरा का प्रकोप चल रहा है। जानबूझ कर विभाग अंजान बना है। इस बीमारी से सर्द भरी हवाओं के बीच बच्चे और युवा बेहाल हैं।

गिलौला ब्लॉक क्षेत्र के इमलिया गांव के तरवाताल में 15 दिन पूर्व कोल्ड डायरिया का कहर चल रहा था। डायरिया के प्रकोप से लोग उबर भी नहीं पाए थे कि खसरा का प्रकोप शुरू हो गया। इसकी चपेट में आकर घनश्याम (10) पुत्र लंबन, मुबारक (30) पुत्र रोज अली, विक्रम जीत (35) पुत्र जगदेव, राजकिशोर (35) पुत्र अमिरका, पवन कुमार (30) पुत्र राजेंद्र प्रसाद, गीता (10) पुत्री रामशंकर, शिव दयाल (15)पुत्र संतराम, वीरू (28) पुत्र शिव दयाल, आरती (10), वंदना (8) पुत्रगण शिव दयाल, सूरज (7) पुत्र शिव दयाल, बिहारी (14) पुत्र राम शंकर, कौशल्या (18), सुषमा देवी (17) बीमार चल रहे हैं। शिव दयाल, जगदेव, रोज अली का कहना है कि गांव में फैली खसरे की बीमारी की सूचना इलाकाई सीएचसी पर दी गई लेकिन अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम उपचार के लिए नहीं पहुंची है। पीड़ितों का इलाज दवा और दुआ के सहारे चल रहा है। ग्रामीण यह भी बताते हैं कि गांव में सफाई व्यवस्था चौपट है। गंदगी के चलते संक्रामक बीमारियों से यहां के लोग निजात नहीं पा रहे हैं। इन सबके बावजूद भी प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अंजान बना है। सितम ढा रही सर्दी मरीजों पर भारी पड़ रही है। सीएमओ डॉ. आरपी गुप्ता का कहना है कि गांव में फैला खसरा उनके संज्ञान में नही हैं। सीएचसी अधीक्षक को टीम भेजने के लिए कहा जा रहा है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर