विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से 10 और बीमार, दो गंभीर

By Edited By:
Published: Fri, 01 Aug 2014 12:20 AM (IST)

News Article Hero Image

श्रावस्ती: तराई में वायरल और दिमागी बुखार का कहर जारी है। 15 दिनों के अंतराल में बुखार से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। विकास क्षेत्र गिलौला के पिड़वा गांव के बाद बुखार ने कल्यानपुर व भिठौरा गांव में पांव पसार लिया है। बुखार से 10 लोग पीड़ित चल रहे हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जाती है। बुखार से गांव के लोग तप रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इससे अंजान बने हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी प्रभावित गांवों में नहीं पहुंचते हैं। पीड़ितों का इलाज दवा और दुआ के सहारे चल रहा है।

विकास क्षेत्र के तुलसीपुर के पिड़वा, पचदेवरी व अकारा गांव में दिमागी बुखार से तीन की मौत हो चुकी है। पिड़वा गांव में अभी भी 24 से अधिक लोग पीड़ित चल रहे हैं। 15 दिनों से यहां लोग बुखार से तप रहे हैं। इस गांव के अलावा कल्यानपुर व भिठौरा गांव में सात दिनों से संदिग्ध दिमागी बुखार का प्रकोप जारी है। बुखार की चपेट में जनका देवी (50)पत्‍‌नी बदलराम, कमला देवी (35)पत्‍‌नी दिनेश कुमार, बिंदू देवी (30) पत्‍‌नी बुद्धिसागर, कमलेश कुमार (25)पुत्र बदलूराम, सोनू (10) पुत्र करियाती, कन्हैया (6)पुत्र करियाती, रामसूरत(39) पुत्र शोभाराम, बाबूराम (50) पुत्र दयाराम, झिनका(10) रामकुमार, गुलाम (50) पीड़ित चल रहे है। इसमें जनका देवी व रामसूरत की हालत गंभीर है। इलाज के लिए इन्हें बहराइच में भर्ती कराया गया है। करीब 10 लोग पीड़ित चल रहे हैं। गांव में फैले बुखार की सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गिलौला को दी गई। गांव वाले बताते हैं कि सूचना के बाद भी स्वास्थ्य टीम गांव में नहीं पहुंची है। सीएमओ डॉ. एमपी कसौंधन का कहना है कि उन्हें बुखार फैलने की जानकारी नहीं है। सीएचसी अधीक्षक से बात कर स्वास्थ्य टीम गांवों में भेजी जा रही है।