यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
डायरिया से एक और मासूम की मौत, कई बीमार

श्रावस्ती : तराई इलाके में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप जारी है। सीमावर्ती ब्लॉक सिरसिया के चननकूड़ी गांव के बाद डायरिया ने संग्राम गंज गांव में पैर पसार लिया है। यहां एक महिला की मौत के बाद डायरिया ने उसकी तीन वर्षीय बच्ची को मौत की नींद में सुला दिया है। डायरिया से छह से अधिक लोग पीड़ित चल रहे
सिरसिया ब्लॉक क्षेत्र के संग्रामगंज गांव में डायरिया से पीड़ित सुनीता पत्नी पवन कुमार शर्मा की मौत के बाद इलाज के लिए भिनगा सीएचसी लाई इनकी तीन वर्षीय बच्ची शिल्पा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर गांव में डायरिया का प्रकोप जारी है। डायरिया से मनीषा (5) पुत्री राजू, पुत्ती लाल (4) पुत्र विष्णु आर्या, ननके (6) पुत्र फूलचंद्र वर्मा, बड़कऊ (2)पुत्र बाबादीन जायसवाल, गुलशन (2) मुमताज के अलावा कई अन्य बीमार चले रहे हैं। उधर चननकूड़ी गांव में भी डायरिया का प्रकोप थम नहीं रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीएन वर्मा ने बताया कि गंभीरावस्था में इलाज के लिए शिल्पा को सीएचसी लाया गया था। प्राथमिक उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। चननकूड़ी और संग्रामगंज को मिलाकर अब तक डायरिया से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 200 से अधिक लोग बीमारी हैं। स्वास्थ्य महकमे की तैयारियों की योजना कागजों में ही सिमट कर रह गई। सीएमओ डॉ. आरपी गुप्ता कहना है कि क्षेत्र में दूषित पानी पीने से संक्रामक बीमारियां फैल रही हैं। रोगियों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य टीम भेजा जा रहा है।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
