विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार का प्रकोप, 15 बीमार

By Edited By:
Published: Thu, 19 Sep 2013 10:13 PM (IST)Updated: Thu, 19 Sep 2013 10:14 PM (IST)

News Article Hero Image

श्रावस्ती : गिलौला ब्लॉक क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का कहर थम नहीं रहा है। बरावां हरगुन गांव में डायरिया का प्रकोप अभी चल ही रहा है कि अकारा गांव में संदिग्ध बुखार ने पैर पसारना शुरू कर दिया है। बुखार से 15 लोग पीड़ित चल रहे हैं। सूचना के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अंजान बना हुआ है। मौके पर अभी तक स्वास्थ्य टीम इलाज के लिए नहीं पहुंची है। पीड़ित नीम, हकीम और निजी चिकित्सकों के यहां इलाज कराने को विवश हो रहे हैं।

ग्राम पंचायत अकारा में ननके (55), ननकना (50), चंद्र प्रकाश (40), सुनीता (38), सीतापती (18), मंजू (18), प्रेम (10), संदीप (9), पुत्तीलाल (45), मनीगुन्ना (28), मुटरू (45), सुंदर (31) सहित 18 लोग संदिग्ध बुखार तप रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं है। मात्र तीन हैंडपंप लगे हैं जिसमें एक खराब पड़ा है। गांव में गंदगी की भरमार है। सफाई कर्मी आते ही नहीं है। सीएमओ डॉ. आरपी गुप्ता का कहना है कि संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग चौकस है। बुखार से प्रभावित गांव में इलाज के लिए टीम भेजी जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर