विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तीन गांवों में फैला खसरा व बुखार, 24 बीमार

By Edited By:
Published: Thu, 06 Jun 2013 01:02 AM (IST)Updated: Thu, 06 Jun 2013 01:04 AM (IST)

News Article Hero Image

श्रावस्ती : खसरा नियंत्रण के चलाए गए टीकाकरण अभियान की पोल पहली बारिश में ही खुलती नजर आ रही है। जिले के तीन गांवों में खसरा व दिमागी बुखार का प्रकोप जारी है। स्वास्थ्य विभाग को सूचना के बाद भी पीड़ितों का सुध लेने कोई नहीं पहुंचा है।

सिरसिया ब्लॉक क्षेत्र के पंडितपुरवा गांव में सात दिनों से खसरा फैला हुआ है। ग्रामीणों की ओर से स्वास्थ्य महकमे को सूचना दी गई है लेकिन इसके बावजूद भी कोई स्वास्थ्य कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा है। खसरे की चपेट में आकर कंहैया शुक्ल (5) पुत्र श्रवण कुमार, अनिल (10), अवनीश (10) वीरेंद्र कुमार, सुमन (8) पुत्री कृष्ण कुमार, रीतू पुत्र सुरेंद्र नाथ समेत एक दर्जन बच्चे बीमार चल रहे हैं। इसी प्रकार गिलौला ब्लॉक क्षेत्र के नेवरिया गांव में खसरे से सूरज (5), जगन्नाथ (58), दिलीप (48), विजय कुमार (40), दलशोभा(70), राजेंद्र प्रसाद (35), क्रांती देवी (50) संदिग्ध दिमागी बुखार से पीड़ित चल रहे हैं। जमुनहा विकास क्षेत्र के कुम्हारनपुरवा गांव में राजू (15), छोटकऊ (10), मंगलेश (3), जगदीश (9) आदि बीमार चल रहे हैं। इससे पहले 31 मई को इस गांव में सुनील पुत्र ननके की दिमागी बुखार से मौत भी हो चुकी है। गांव में संक्रामक बीमारियां कुलाचें भर रही हैं। स्वास्थ्य महकमा खसरा और संदिग्ध दिमागी बुखार जैसे खतरनाक बीमारियों से अंजान बना हुआ है। सीएमओ डॉ. आरपी गुप्ता यह कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि मौके पर स्वास्थ्य टीम इलाज के लिए भेजी जा रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर