विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार से एक युवक की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 14 Oct 2017 11:51 PM (IST)

कैराना : दिमागी बुखार के चलते एक युवक की दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गइ

दिमागी बुखार से एक युवक की मौत
दिमागी बुखार से एक युवक की मौत

कैराना : दिमागी बुखार के चलते एक युवक की दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मौत हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था, हालत बिगड़ने पर उसे खुद सांसद ने अपना प्रतिनिधि भेजकर दिल्ली के राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया था। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

ब्लॉक कालोनी निवासी अनिल (25) पुत्र रूपचंद को चार दिन पहले बुखार की शिकायत हुई थी। इसके बाद पैरालाइसिस हो गया। परिजनों ने पीड़ित को स्थानीय चिकित्सकों के यहां दिखाया, जहां उसकी हालत में कुछ सुधार आया। फिर बाद में उसे दिमागी बुखार के साथ-साथ ब्रेन हैमरेज हो गया, जिस पर परिजन उसे लेकर दिल्ली राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसके चलते परिजनों ने सांसद हुकुम ¨सह को मामले से अवगत कराते हुए पीड़ित को भर्ती करवाकर उपचार दिलवाए जाने का आग्रह किया। युवक की हालत गंभीर होने के चलते सांसद ने अपने प्रतिनिधि अनुज चौहान को अस्पताल भेजा, जिसके बाद पीड़ित को भर्ती किया गया। शनिवार की हालत ओर अधिक खराब होने के बाद अनिल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मृतक के दो बेटी व एक बेटा है। परिजनों ने शाम के समय शव का अंतिम संस्कार कर दिया। अनिल की मौत से उसके परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।

-------

बुखार के बढ़ते मामलों से बढ़ी दहशत

कैराना क्षेत्र के साथ-साथ इन दिनों पूरे जिले में बुखार का प्रकोप देखने को मिल रहा है। इसके चलते अस्पतालों में भी भारी भीड़ उमड़ रही है। सीएमओ डाक्टर राजकुमार ने बताया कि अमले को बुखार के प्रकोप पर नजर बनाने और जनता में जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।