विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मालगाड़ियों के प्लेसमेंट में रचा इतिहास

By Edited By:
Published: Thu, 02 Jan 2014 11:23 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jan 2014 11:24 PM (IST)

News Article Hero Image

जाका, शाहजहांपुर : मालगाड़ियों के प्लेसमेंट समय में ऐतिहासिक कमी लाकर पंडित रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन ने इतिहास रच दिया है। बेहतर संचालन की बदौलत एक वर्ष में औसत प्लेसमेंट समय में 8.25 घंटे तक खिसक आया है। समय की बचत से करोड़ों मुनाफे की ओर अग्रसर रेलमंडल प्रशासन ने स्टेशन प्रशासन को ग्रुप एवार्ड दिया है।

पंडित रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन से मालगाड़ियों का रैक संबधित फैक्टरियों को भेजा जाता है। मालगाड़ियों का रेला लगने से रैक प्लेसमेंट में समय लगता है। साल के शुरुआत में मालगाडि़यों के प्लेसमेंट का औसत 23.6 घंटे मिनट था। स्टेशन प्रशासन ने बेहतर संचालन के लिए जरिए इस आंकड़े को 8.25 घंटा पर ला खड़ा कर दिया। परिणामत: मालगाडि़यों के प्लेसमेंट का आंकड़ा 148 से उठकर 165 तक जा पहुंचा। प्लेसमेंट में हुई गुणात्मक वृद्धि से मालगाड़ियों के प्लेसमेंट का आंकड़ा 1412 तक जा पहुंचा। इस दौरान 116 रैक मालगाड़ियां भी तेज रफ्तार से रेलवे ट्रैकों पर दौड़ीं। एक चालक, सहायक चालक एवं गार्ड के जरिए सफल संचालन किया गया। मालगाड़ियों के परिचालन में दुर्घटना न होना अहम है। पंडित रामप्रसाद बिस्मिल रेलवे स्टेशन के अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने पांच हजार रुपये का ग्रुप एवार्ड मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में समय एवं दुर्घटना रोकने को वरीयता दी जाती है। हमारी टीम ने मालगाड़ियों के प्लेसमेंट में औसत समय कम करके मुनाफा बढ़ाने का रास्ता साफ किया है। असल में मालगाड़ियों की एडवांस बुकिंग रहती है। मालगाड़ी रैक खाली होते ही उसका मेंटिनेंस कर दूसरे जगह भेज दिया जाता है। मंडल को एक वर्ष में पांचवां एवार्ड मुरादाबाद रेलमंडल प्रशासन से मिला है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर