विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किशोरी की डायरिया से हुई मौत

By Edited By:
Published: Wed, 04 Jun 2014 11:30 PM (IST)

News Article Hero Image

शाहजहांपुर : कथित रूप से दुष्कर्म की शिकार किशोरी की बदायूं के एक अस्पताल में डायरिया से मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक लोगों ने बदनाम करने की कोशिश के तहत दुष्कर्म की अफवाहें उड़ाई थीं। जबकि उनकी बेटी बीमारी से मर गई जिसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है।

बता दें कि कलान क्षेत्र में चर्चा थी कि सोमवार की रात एक किशोरी को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। मंगलवार को पुलिस किशोरी के घर गई थी जहां उसकी मां नहीं मिली थी। किशोरी के भाई ने पुलिस को बताया था कि उसकी बहन बीमार है। किशोरी के भाई ने सीओ को लिखकर दिया है कि उसकी बहन की मंगलवार को डायरिया से बदायूं के एक अस्पताल में मौत हो गई। उसने बताया कि लोगों ने झूठी खबर फैलाकर बदनाम करने की कोशिश की थी। लड़की का अंतिम संस्कार भी बदायूं में कर दिया गया है। एसओ नकदू यादव के मुताबिक लड़की के परिजनों ने इलाज व अंतिम संस्कार के सबूत पुलिस को दिए हैं। सामूहिक दुष्कर्म की बात सिरे से गलत है।