विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डाक्टरों की टीम ने किया मनोरथपुर का निरीक्षण

By JagranEdited By:
Published: Sun, 27 Aug 2017 03:00 AM (IST)

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर : जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने जलालाबाद ब्लाक के मन

डाक्टरों की टीम ने किया मनोरथपुर का निरीक्षण
डाक्टरों की टीम ने किया मनोरथपुर का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर :

जिला अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने जलालाबाद ब्लाक के मनोरथपुर सहसोवारी गांव का निरीक्षण किया। डाक्टरों ने बुखार से पीड़ित बच्चों का परीक्षण किया। सीएमओ डा. आरपी रावत ने दावा किया कि टीम को वहां कोई नया रोगी नहीं मिला।

सीएमओ ने बताया कि शनिवार को डा. राजीव शर्मा, डा. केपी ¨सह, डा. लक्ष्मण प्रसाद गांव पहुंचे और बुखार से पीड़ित बच्चो को बुलाकर उनका चेकअप किया। डा. रावत ने बताया कि गांव के प्रधान से कहा गया है कि अगर किसी को बुखार हो तो तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराएं। उन्होंने बताया कि गांव में कैंप चल रहा है। रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन सी व मल्टीविटामिन दी जा रही है। इसके अलावा ग्रामीणों को पानी उबालकर पीने के लिए कहा जा रहा है। एक दिन पहले मनोरथपुर में दो बच्चों की बुखार से मौत हो गई थी।