विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भाजपा नेता भदौरिया की डेंगू से मौत

By Edited By:
Published: Mon, 11 Nov 2013 01:40 AM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2013 01:41 AM (IST)

News Article Hero Image

शाहजहांपुर : भाजपा नेता राजेश सिंह भदौरिया की डेंगू से मौत हो गई। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य मिर्जापुर मंडल के शेरपुर कुर्रिया निवासी 45 वर्षीय राजेश सिंह भदौरिया शहर के चित्रा सिनेमा के पास रहते थे। डेंगू की पुष्टि के बाद 9 नवंबर को तबियत ज्यादा खराब होने पर बरेली ले जाया गया। यहां बरेली पहुंचने से पूर्व रास्ते में श्री भदौरिया ने अंतिम सांस ली। भाजपा नेता की मृत्यु पर नगर विधायक सुरेश कुमार खन्ना, जेपीएस राठौर, वीरेंद्र पाल सिंह यादव, धर्मेद्र प्रताप सिंह राठौर, राकेश कुमार मिश्र अनावा, पवन सिंह, अजय प्रजापति, अंशुल सिंह चौहान, कृष्ण कुमार सिंह, रमाकांत मिश्र, प्रेमनरायन गुप्ता, सतीश वैश्य, धर्मेंद्र सिंह, विमल कुमार वाजपेयी, आलोक कुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह, आशीष मिश्र, कुनकुन शुक्ला, सुधीर सिंह, जोगेंद्र सिंह, काका आदि भाजपा नेताओं ने शोक जताया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर