विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कटरा में संदिग्ध डेंगू से दर्जनों पीड़ित

By Edited By:
Published: Sat, 26 Oct 2013 11:55 PM (IST)Updated: Sat, 26 Oct 2013 11:57 PM (IST)

News Article Hero Image

शाहजहांपुर: मीरानपुर कटरा कस्बे में वायरल फीवर के मरीजों में इजाफा होता जा रहा है। आधा दर्जन से अधिक डेंगू के संदिग्ध मरीज शाहजहांपुर व बरेली में इलाज करा रहे हैं। सफाई के बावजूद डेंगू का डंक थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मुहल्ला इस्लामनगर के अधिवक्ता इरफान, मुहल्ला बंगशान के मोहम्मद जावेद अंसारी, नबी हसन, गुड्डू, मुहल्ला कायस्थान में आरिफ की पत्नी गुड़िया व पूर्व सभासद नदीम की मां समेत दर्जनों लोग संदिग्ध डेंगू के कारण बरेली व शाहजहांपुर में इलाज कराने को विवश हैं। नागरिकों को डेंगू के नाम से अब डर सताने लगा है। नगर पंचायत अध्यक्ष सुकेश कुमार गुप्ता पप्पू भैया ने बताया कि कस्बे के अधिकांश मुहल्लों में सफाई के साथ ही फागिंग करायी जा सकी है। आदर्श व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सपा नेता कौशल किशोर यादव, सभासद राजेंद्र यादव, ताहिर खां गुड्डू व अनुराग अग्रवाल आदि लोगों ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से कस्बे का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अभी तक चिकित्सकों की तैनाती न होने के कारण चालू नहीं हो पाया है। मरीजों को इलाज कराने के लिए करीब 12 किलोमीटर दूर तिलहर जाना पड़ता है। समय के साथ पैसा भी अधिक बर्बाद होता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर