विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चार पुलिसकर्मी समेत छह लोग डेंगू ग्रस्त

By Edited By:
Published: Sat, 28 Sep 2013 11:09 PM (IST)Updated: Sat, 28 Sep 2013 11:10 PM (IST)

News Article Hero Image

शाहजहांपुर : कांट कस्बे में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। चार पुलिस कर्मी समेत छह लोग डेंगू का इलाज बरेली के एक अस्पताल में करा रहे है। मच्छरों के मारने के लिए फॉगिंग नहीं करायी गई है।

नगर पंचायत चेयरमैन रईस मियां के भाई शकील को भी शुक्रवार की सुबह तेज बुखार आया। परिवार वाले उसे अस्पताल ले गए। जांच करने पर उन्हें डेंगू ग्रसित पाया गया। उनकी ब्लड की प्लेटलेट्स की संख्या कम पाई गई है। इसके अलावा कांट थाने के मुंशी हरिओम मिश्र, परमानंद व दो सिपाहियों को भी डेंगू हो गया है। चारों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो मुंशियों को बरेली के अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि चार कर्मचारियों का इलाज चल रहा है। मुहल्ला तकिया के सबलू पुत्र निजामुद्दीन, तंजीम, बबुए पुत्र बन्ने खां, गुड्डी पत्‍‌नी असलम को बुधवार को काफी तेज बुखार आया। परिवार वाले इन सभी को शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने उनके खून की जांच कराई तो प्लेटलेट्स की संख्या काफी कम पायी गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर