विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जापानी बुखार ने ली दो मासूमों की जान

By Edited By:
Published: Mon, 20 Jul 2015 10:57 PM (IST)

संतकबीर नगर:सांथा : ब्लाक के साड़े कला गांव में दो बच्चे चार दिन पूर्व इंसेफ्लाइटिस की चपेट में आ गए

News Article Hero Image

संतकबीर नगर:सांथा : ब्लाक के साड़े कला गांव में दो बच्चे चार दिन पूर्व इंसेफ्लाइटिस की चपेट में आ गए थे। इलाज के दौरान सोमवार मेडिकल कालेज में मौत हो गई। इससे स्वास्थ्य महकमा के उपर सवालिया निशान लगना शुरु हो गया है। साड़े कला निवासी रेखा पुत्री जगलाल को एक सप्ताह पूर्व तेज बुखार हुआ। परिजन मेहदावल सीएचसी पर उपचार के लिए लाए, लेकिन बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए भेज दिया गया। यहां इलाज के दौरान बीती रात उसकी मौत हो गई। इसी प्रकार विजय गौंड़ का 1 वर्षीय पुत्र तीन दिन पहले इसी बीमारी से ग्रसित था। इसके बाद परिजनों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराया था, बीती रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जापानी बुखार से हुई मौत के मामले में ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक गांव में किसी प्रकार का छिड़काव नहीं हुआ था, जिसका नतीजा दो मासूम बच्चें इसकी चपेट में आने से मौत के मुंह में समा गए। स्वास्थ महकमा अभी भी नींद में है। इस बारे में पूछे जाने पर अस्पताल अधीक्षक डा. डीएनपी गुप्ता ने बताया कि अभी मेडिकल कालेज से कोई रिपोर्ट नहीं आया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जायेगी। दो बच्चों के मौत की पुष्टि तो कि लेकिन मौत कैसे हुई इस पर बोलने से इंकार कर दिया।