विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विषैला कीड़ा काटने से महिला की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 04 Aug 2013 10:04 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2013 10:05 PM (IST)

News Article Hero Image

जागरण संवादाता, संतकबीर नगर :

धनघटा थानाक्षेत्र के ग्राम बडगो बसवारी गांव में रविवार को किसी विषैला कीड़े के काटने से चालीस वर्षीय महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बडगो बसवारी गांव निवासी गीता देवी पत्‍‌नी अशोक घर में गोबर से लिपाई कर रही थी, उसी बीच उन्हें किसी कीड़े ने काट लिया। इस पर ध्यान न देकर घर का काम करने लगी दोपहर अचानक चक्कर आने से बेहोश हो गई। परिजन सीएचसी मलौली में दाखिल कराएं जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देकर रेफर कर दिया। एक अन्य अस्पताल पर जाने के बाद राहत न मिलने पर परिजनों ने झाड़ -फूंक का सहारा लिया जहां महिला की मौत हो गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर