यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ठंड लगने से एक व्यक्ति की मौत

(संत कबीर नगर) :
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलमा में सोमवार की सुबह खेत जा रहे एक पचपन वर्षीय व्यक्ति की ठंड लगने से मौत हो गई। मौत की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
मालूम हो कि ग्राम बेलमा निवासी रामधारी केवट पुत्र बुझाराम सोमवार की सुबह घर से निकल कर खेत की तरफ जा रहा था इसी बीच अचानक ठण्ड लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर खेत में पहुंचे परिजन जब तक अस्पताल ले जाने की तैयारी करने में जुटे थे। इसी दौरान रामधारी की मौत हो गई। घर के परिजनों ने तहसील प्रशासन को सूचना दे दी है लेकिन मौके पर कोई तहसील कर्मी नहीं पहुंचा था।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
