यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से छात्र की मौत
सम्भल । कोतवाली क्षेत्र में बुखार से कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजनों का

सम्भल । कोतवाली क्षेत्र में बुखार से कक्षा छह के छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
थाना क्षेत्र के चिमयावली गांव निवासी जुम्मा का दस वर्षीय पुत्र आजम कक्षा छह का छात्र है। आजम के पिता जुम्मा ने बताया कि बेटा मंगलवार से बुखार से पीड़ित था। जिस पर उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। उन्होंने बताया कि बुधवार को उपचार के दौरान आजम की मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को उसकी मौत की खबर लगी तो सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया। देर शाम आजम को सपुर्दे खाक कर दिया गया।
