यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
बुखार से एक के बाद एक तीन मौत
सम्भल। नगर में बुखार ने एक के बाद एक नागरिकों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं एक छोटी सी गली में मा

सम्भल। नगर में बुखार ने एक के बाद एक नागरिकों को अपनी चपेट में ले रहा है। वहीं एक छोटी सी गली में मात्र दस दिन के अंदर तीन लोगों की मौत हो जाने से जहां परिजन सदमे में है। वहीं गली के वा¨शदे आशंकित बने हुए हैं। जबकि आधा दर्जन से अधिक बच्चें व युवक निजी अस्पताल में अपना उपचार करा रहे हैं। बाबजूद इसके स्वास्थ्य महकमा खामोश बैठा है।
नगर के इस्लामनगर रोड स्थित चन्द्रपाल आर्य आदर्श कन्या विद्यालय के सामने स्थित गली में बुखार ने पन्द्रह दिन पूर्व दस्तक देते हुए गली के वा¨शदों को एक-एक करके अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। जिससे दो महिलाओं सहित तीन की मौत हो गयी। गली के वा¨शदों के अनुसार दस दिन पूर्व बुखार की चपेट में आयीं श्रीमती फूलमाला 37 वर्ष पत्नी मुनीश शर्मा की मौत हो गयी कि उसके परिजनों सहित गली के वा¨शदे सदमे से उभरे नहीं थें कि कल श्रीमती रूमाला 52 वर्ष पत्नी गनेशी की मौत हो गयी। आज नीरज 15 वर्ष पुत्र ओमवीर की भी मौत हो गयी। जबकि बुखार की चपेट में आए मृतक नीरज के भाई क्रान्ति भी मुरादाबाद स्थित निजी अस्पताल में उपचार करा रहा है। इसी गली के निवासी सनी पुत्र रामौतार, गौरव पुत्र संजीव, उजाल पुत्र संजीव का भी उपचार चल रहा है। इनके अलावा गली के अन्य बच्चें भी बुखार की चपेट में आने के कारण नगर के निजी चिकित्सक के यहां उपचार करा रहे हैं। उधर गली के सामने रहने वाले हरीशचन्द्र 35 वर्ष पुत्र कालीचरन की पन्द्रह दिन पूर्व बुखार की चपेट में आने से मौत हो गयी थी। वहीं कुछ दूरी पर स्थित विवेक होटल के निकट रहने वाले संजीव पुत्र रामगोपाल की भी पन्द्रह दिन पूर्व बुखार की चपेट में आकर मौत हो चुकी है।
बुखार की चपेट में आकर हो रहीं एक के बाद एक मौतों का सिलसिला जारी होने से जहां लोगवाग आशंकित हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग बेपरवाह बना हुआ है। बतातें है कि सूचना के बाबजूद स्वास्थ्य विभाग की ओर से किसी कर्मचारी अथवा अधिकारी ने गली में पहुंच जानकारी लेना भी मुनासिब नहीं समझा है।
बुखार से युवक की मौत
बहजोई: बुखार की चपेट में आए युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मुहल्ला इस्लामनगर रोड स्थित चन्द्रपाल आर्य कन्या विद्यालय के सामने स्थित गली निवासी ओमवीर के लड़के नीरज 15 वर्ष को कुछ दिन पूव्र बुखार ने अपनी चपेट में ले यिा था। जिसे उपचार के लिए नगर के निजी चिकित्सक के यहां ले गया जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देख मुरादाबाद रेफर कर दिया। जहां निजी अस्पताल में उपचार के दौरान नीरज ने शुक्रवार को दमतोड़ दिया। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ओमवीर के अलावा मां को रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ था। वहीं मृतक नीरज का भाई क्रान्ति भी बुखार की चपेट में आने पर निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
