विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिमागी बुखार से छात्र की मौत

By JagranEdited By:
Published: Sat, 14 Oct 2017 10:26 PM (IST)

देवबंद (सहारनपुर) : दिमागी बुखार से पीड़ित इमलिया निवासी हाईस्कूल के छात्र की उपचार के दौर

दिमागी बुखार से छात्र की मौत
दिमागी बुखार से छात्र की मौत

देवबंद (सहारनपुर) : दिमागी बुखार से पीड़ित इमलिया निवासी हाईस्कूल के छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई। छात्र का शनिवार को शाम के समय अंतिम संस्कार कर दिया गया।

शुगर मिल में कार्यरत गांव इमलिया निवासी जयकुमार का पुत्र ¨प्रस (15) इंडस्ट्रीयल एरिया स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। बीते एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित होने के चलते उसका उपचार प्राइवेट नर्सिंग होम में चल रहा था। ज्यादा तबियत खराब होने पर ¨प्रस को रेलवे रोड स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। पिता जयकुमार के मुताबिक चिकित्सक ने ¨प्रस को दिमागी बुखार से पीड़ित बताया था। छात्र की मौत से उसके सहपाठियों समेत पड़ोसियों में गम का माहौल है।