विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगे समीक्षा

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Mon, 21 Aug 2017 11:34 AM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 11:58 AM (IST)

कानून-व्यवस्था तथा विकास कार्य की समीक्षा के क्रम में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे।

सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगे समीक्षा
सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, करेंगे समीक्षा

सहारनपुर (जेएनएन)। मंडल तथा जिले की कानून-व्यवस्था तथा विकास कार्य की समीक्षा के क्रम में आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर पहुंचे हैं। सीएम यहां पर कई कार्यक्रम के साथ ही आज नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी देंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुलिस लाइन पर बने हेलीपैड पर उतरने के बाद पुलिस लाइन के सभागार में जनप्रतिनिधयों से मुलाकात कर रहे हैं। विचार विमर्श के बाद जनमंच सभागार पहुचेंगे। जहां ग्रामीण आवास योजना एवं नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करेंगे।

इसके बाद उनका सहारनपुर सर्किट जाने का कार्यक्रम है। जहां पर वह मंडल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की मण्डलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस बैठक में सहारनपुर मंडल के मंत्री, सांसद एवं विधायक भी शामिल होंगे। इस बैठक के बाद सीएम सरसावा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दिल्ली में वह प्रधानमंत्री की बैठक में शामिल होंगे। इस बैठक में शामिल होने को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कल देश शाम ही दिल्ली पहुंच गए थे जबकि उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा आज ही आगरा के कार्यक्रम के बाद दिल्ली जाएंगे।

क्षुब्ध ग्रामीणों ने लगाया जाम

मुख्यमंत्री के भगवानपुर में शहीद के घर न आने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने रोष जताते हुए अंबेहटा चांद मे बडगाव सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाया। बैरिकेटिंग लगाकर किया बंद गर्ल्स स्कूल के बच्चों तक का आवागमन रोका।