विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से मिल कर्मी की मौत

By Edited By:
Published: Sun, 14 Sep 2014 09:57 PM (IST)

News Article Hero Image

नानौता (सहारनपुर) : बुखार ने नगर एवं क्षेत्र में पैर पसारने शुरु कर दिए हैं। बुखार से एक मिलकर्मी की मौत हो गई। सरकारी अस्पताल ही नहीं बल्कि निजी चिकित्सकों के यहां भी बुखार रोगियों की लाइनें लगी हुई है।

नानौता चीनी मिल कर्मी 55 वर्षीय राकेश कुमार शर्मा को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। पहले तो परिजनों ने उसे स्थानीय चिकित्सकों को दिखाया गया किंतु हालत बिगड़ने पर उन्हें सहारनपुर ले जाया गया जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उनकी मृत्यु पर मिल अधिकारियों व कर्मचारियों ने दुख व्यक्त किया। वहीं, बुखार की चपेट में रिहाना, जुनैद, अनस, राम सिंह, जैनब, वीरेंद्र, अहमद, हिमांशु, सुशील कुमार, शफीक अहमद, महमूद हसन सहित काफी लोग हैं। इसके अलावा गांव माधोपुर, बूंदुगढ़, आभा, नैनपुर, बाबूपुरा, जोगीपुरा व लंढौरा में भी काफी लोग बुखार से पीड़ित हैं। स्थानीय सीएचसी सहित नगर के प्राइवेट चिकित्सकों के यहां भी भारी संख्या में रोजाना बुखार के रोगी पहुंच रहे हैं। इस बाबत पूछने पर सीएचसी अधीक्षक डा. विक्रम पुंडीर व डा. संजय सिंह का कहना है कि मौसम परिवर्तन के चलते बुखार हो रहा है। लेकिन ऐसा नहीं कि स्थिति बेकाबू हो। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खाने-पीने में सफाई का ध्यान रखें। घरों के पास गंदगी, गंदा पानी व कूड़ा करकट जमा न होने दें। रोग के लक्षण दिखाई देने पर रोगी को तुरंत उपचार हेतु अस्पताल लाएं, यहां पर्याप्त मात्रा में दवाईयां उपलब्ध हैं।