विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से दो की मौत

By Edited By:
Published: Thu, 11 Sep 2014 10:10 PM (GMT+05:30)

News Article Hero Image

बेहट (सहारनपुर) : मिर्जापुर व नूरपुर भरावड़ में आई फ्लू व बुखार का प्रकोप जारी है। बुखार से मिर्जापुर में महिला व लड़के की मौत हो गई।

मिर्जापुर की कनीजा पत्‍‌नी यूसुफ को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। स्थानीय चिकित्सकों के इलाज से ठीक न होने पर वह उत्तराखंड में इलाज करा रही थी। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। यहीं के ही सुहेल पुत्र मारूफ को भी तीन दिन से बुखार आ रहा था। इलाज के दौरान उसकी भी गुरुवार सुबह मौत हो गई। दोनों को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। इसके अलावा बुखार से रिजवान, मुर्सलीन, तसव्वुर, जरीफ, वकीला, जीशान, मोनू, इनाम व मूसा आदि दर्जनों मरीजों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इसी गांव के विनय, ईशांत, परीक्षित, शीला व सरिता आदि आई फ्लू से बीमार हैं। नूरपुर भरावड़ गांव में खुशनुमा, आदिल, मोनिश, महबूब, आफताभ, आसिफ, इनाम, खुशनसीब, रुखसाना, सन्नो, शाहिस्ता, अमानो, जमील व वकील आदि दर्जनों महिला, पुरुष व बच्चे आई फ्लू की चपेट में हैं।