विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुखार से तीन और लोगों की मौत

By Edited By:
Published: Mon, 08 Sep 2014 10:31 PM (IST)

News Article Hero Image

बेहट (सहारनपुर) : क्षेत्र में बुखार से मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इधर, स्वास्थ्य विभाग बीमारी की रोकथाम की जगह मृतकों की संख्या कम करने में जुटा है। सोमवार को हुई तीन मौतों से यह आंकड़ा एक दर्जन पार कर चुका है।

पिछले एक माह से क्षेत्र में बुखार का कहर कस्बा ही नहीं, गांव-गांव में पैर पसार रहा है। एक-एक गांव में कई-कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। क्षेत्र के कुछ गांव तो ऐसे भी हैं, जहां शायद ही किसी परिवार को कोई सदस्य इस बीमारी की चपेट में न आया हो। रविवार तक करीब एक दर्जन मौत बुखार के चलते हुई है। स्वास्थ्य विभाग बुखार पर अंकुश लगाने में भले ही नाकाम हो, लेकिन मृतकों की संख्या को समेटने में विभाग अपनी ताकत झोंक रहा है। मौत की खबर छपने के बाद स्वास्थ्य विभाग के लोग मौत को किसी पुरानी बीमारी का कारण बताकर अपनी नाकामी को छुपाने की कवायद करते हैं। सोमवार को नादराणा के सूफियान (22) पुत्र इमरान ने दम तोड़ दिया। इसे रविवार को बुखार हुआ था। टोली गांव की नौशाद की पुत्री इमराना (15) जो चार दिन से बुखार से पीड़ित थी, की सोमवार को मौत हो गई। पिछले करीब तीन सप्ताह से बुखार की बुरी तरह चपेट में आए नौगांवा ग्राम समूह के समसपुर के आमिर कुरैशी पुत्र कामिल की भी मौत हो गई।