विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खादर क्षेत्र में बुखार का कहर, दो की मौत

By Edited By:
Published: Sat, 06 Sep 2014 10:32 PM (IST)

News Article Hero Image

बेहट (सहारनपुर) : घाड़ क्षेत्र में लोगों पर कहर बरपाने के बाद अब बुखार ने यमुना खादर में दस्तक दी है। गांव नानौली में बुखार की चपेट में आकर एक ही रात में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दर्जन भर बच्चे, महिला व पुरुष इसकी चपेट में हैं। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य शिविर लगवाए जाने मांग की है।

गौरतलब है कि घाड़ क्षेत्र में अब तक बुखार आधा दर्जन से अधिक महिला-पुरुषों व बच्चों को लील चुका है। बुखार से गांव बादशाहीबाग, मिर्जापुर, समसपुर, कांशीपुर, हसनपुर, पथरवा, पाजराणा आदि में मौतें हो चुकी है। पथरवा में एक सप्ताह में तीन मौतें हुई है। वहीं यमुना खादर के गांव नानौली में शुक्रवार की रात बुखार से दो मौत हो गई। गांव के 30 वर्षीय गाडा पुत्र जहूर को 5-6 दिन से बुखार आ रहा था। माली हालत सही न होने से गाडा गांव के झोलाछाप से अपना उपचार करा रहा था। लेकिन शुक्रवार की रात उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अभी लोग मौत की खबर पर गाडा के घर एकत्र ही हुए थे कि 3 दिन से बुखार की चपेट में आए नितिन पुत्र अशोक की मौत हो गई। एक साथ गांव में दो मौतें होने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने गांव में स्वास्थ्य विभाग का शिविर लगवाए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में बना उप स्वास्थ्य केंद्र आज तक नहीं खुला है। जिसके चलते लोग अपना इलाज झोलाछाप से कराने को मजबूर है।