विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो लोगों की मलेरिया से मौत पर हड़कंप, सीएमओ गांव पहुंचे

By Edited By:
Published: Mon, 25 Aug 2014 10:12 PM (IST)

News Article Hero Image

गंगोह (सहारनपुर) : एक ही गांव में मलेरिया से एक महिला सहित दो लोगों की मौत होने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

सीएमओ रविवार देर शाम टीम को लेकर गांव पहुंच गए और मृतकों के परिजनों से बीमारी के लक्षणों के बारे में पूछताछ की। सीएमओ ने लक्षणों के आधार पर अन्य बीमारियों से मरीजों की मौत होना बताया।

इस समय क्षेत्र में मलेरिया, टायफाइड, वायरल, उल्टी-दस्त जैसी अनेक बीमारियों ने लोगों को घेर रखा है। हालात ऐसे हैं कि जहां प्राइवेट चिकित्सकों के यहां मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लगी है, वहीं पिछले कई दिनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी एक हजार से ज्यादा मरीज रोजाना इलाज कराने पहुंच रहे हैं।

रविवार को गांव दूधला निवासी महिला रामकली व आजाद की दो-तीन दिन बुखार आने के बाद मौत हो गई। सूचना मिलने पर विधायक प्रदीप चौधरी मृतकों के परिवार वालों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे तथा उन्होंने उनसे पूछताछ की तो परिजनों ने मलेरिया से मौत होना बताया। विधायक ने इसकी सूचना सीएमओ को दे दी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया।

मलेरिया से मौत होने की सूचना पर सीएमओ वीके दत्त व डीएमओ डाक्टर ओपी सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर अनवर अंसारी व अन्य स्टाफ को लेकर देर शाम गांव पहुंच गए। सीएमओ ने मृतकों के घर पहुंच कर जानकारी ली। मृतकों के बारे में काफी देर तक पूछताछ करने पर उन्होंने मलेरिया होने से इंकार किया।

उन्होंने बताया कि महिला की मौत हार्ट व आजाद की मौत लीवर की बीमारी के कारण हुई है। उन्होंने ग्रामीणों को बुलवा कर डेंगू व मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इसके बाद सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए तथा केंद्र प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।